Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन

हमें फॉलो करें मशहूर बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (15:38 IST)
Photo - Twitter
बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। सोनाली लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। उनका निधन सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुआ। सोनाली की उम्र 59 वर्ष थी। 

 
खबरों के अनुसार बांग्ला टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री सोनाली लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोनाली चक्रतर्वी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 
सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। उन्हें आखिरी बार धारावाहिक 'गाछोरा' में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप, 3 साल से इस शख्स को कर रही थीं डेट!