Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'भाबीजी घर पर हैं' में आएगा ट्विस्ट, इस तरह होगी शो में नई अनीता भाभी की एंट्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'भाबीजी घर पर हैं' में आएगा ट्विस्ट, इस तरह होगी शो में नई अनीता भाभी की एंट्री
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (15:20 IST)
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी की वापसी होने जा रही हैं। अब शो में अनीता भाभी का किरदार नेहा पेंडसे निभाती नजर आएंगी। फैंस के लिए वेलेंटाइन्स डे काफी स्पेशल होने जा रहा है। नेहा पेंडसे को अनीता भाभी के तौर पर इंट्रोड्यूस किया जाएगा। इसके लिए मेकर्स ने नया ट्रैक प्लान किया है।

 
खबरों के मुताबिक, शो में दिखाया जाएगा कि अनीता भाभी का एक्सीडेंट हो गया है। और उनके चेहरे की सर्जरी करनी पड़ेगी। इसी दौरान हॉस्पिटल में अनीता भाभी की फोटो बदल जाती है। जिसके बाद उन्हें नया चेहरा मिलेगा, जो कि नेहा पेंडसे का होगा। इसके बाद वो शो में धमाकेदार एंट्री लेंगी।
 
शो के ट्रैक के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, अनीता भाभी अपने स्टाइल, ब्यूटी और चार्म से भाबीजी घर पर हैं कि हवा में प्यार घोलने के लिए आ रही हैं। जब शो में सभी को पता चलेगा कि अनीता भाभी के साथ ऐसा हुआ है तो सभी पहले तो शॉक्ड हो जाते हैं, इसके बाद सब को ये एहसास होता है कि सूरत बदल गई पर सीरत वही है।
 
उन्होंने कहा, सभी उनके लिए एक पार्टी भी ऑर्गेनाइज करेंगे। विभूति को शुरू में थोड़ी हिचकिचाहट होगी। वैलेंटाइन पर विभूति और अनीता कैंडल लाइट डिनर करेंगे। वहीं अंगूरी और तिवारी जी भी अपने घर पर वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करेंगे।
 
गौरतलब है कि शो में पहले अनीता भाभी को रोल सौम्या टंडन निभा रही थीं। लेकिन उन्होंने काफी समय पहले ही शो छोड़ दिया था। पहले शो में दिखाया जा रहा था कि अनीता अपने मायके गई हैं। हालांकि, अब शो में नेहा अनीता भाभी बनकर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेश बाबू बनेंगे राम, दीपिका बनेंगी सीता और रावण के रोल में होंगे रितिक रोशन!