Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडियन आइडल 2020 में होगा वैलेंटाइन स्पेशल वीकेंड, जजेस सुनाएंगे अपनी प्रेम कहानियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडियन आइडल 2020 में होगा वैलेंटाइन स्पेशल वीकेंड, जजेस सुनाएंगे अपनी प्रेम कहानियां
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (12:12 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल, इस वीकेंड को अपने फैंस के लिए और खास बनाने जा रहा है, जहां मंच पर टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियां हर्ष-भारती, रोहन-नेहा और श्वेता-आदित्य एक साथ नजर आएंगे।

 
webdunia
यह प्यार, म्यूज़िक और मनोरंजन से सराबोर एक मस्ती भरा एपिसोड होगा। तीनों जोड़ियां एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करती हैं और इस मौके पर वे अपनी प्रेम कहानियां सुनाएंगे और अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ टिप्स भी देंगे।
 
webdunia
इतना ही नहीं, वे सभी कंटेस्टेंट्स की सुरीली परफॉर्मेंस का मजा भी लेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। इस मौके पर भारती, जजों के साथ कुछ मस्ती भरे पल गुजारेंगी और वैलेंटाइन्स डे से जुड़े कुछ मजेदार किस्से भी बताएंगी। 
 
उनके साथ-साथ रोहन और आदित्य ने भी अपने-अपने जीवन साथियों के साथ अपने पहले वैलेंटाइन्स प्लान के बारे में बताया। इस दौरान सिंगिंग स्टार हिमेश ने भी अपनी पत्नी सोनिया के लिए भी कुछ मधुर गाने गाए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द मैरिड वुमन' का प्रीव्यू वीडियो रिलीज, मंजू कपूर की बेस्टसेलर नॉवेल पर आधारित है कहानी