Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारती सिंह ने बताया कब होगा बच्चा

Advertiesment
भारती सिंह
टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी हाजिर-जवाब स्वभाव के कारण जानी जाती है। इसलिए वे लगातार शोज़ में नजर आती हैं और दर्शक उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। 
 
हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है कि वे कब मां बनने वाली हैं। उनका जवाब  और देने का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
इस वीडियो में भारतीय वैनिटी वेन में जा रही हैं, लेकिन फोटोग्राफर्स के कहने पर रूक जाती हैं। तभी बातचीत शुरू हो जाती है और वे कहती हैं कि उनके शो 'डांस दीवाने' और 'द कपिल शर्मा शो' जरूर देखिए। 
 
तभी एक शख्स उनसे कहता है कि वे मामा बनने की खुशखबरी कब सुनाएंगी। बच्चा कब आ रहा है? इस सवाल पर भारती जरा भी विचलित नहीं होती, फौरन अपने पेट पर हाथ फेर कर कहती हैं कि बच्चे का इंतजार तो सभी को हो गया है। आप लोग हमें अकेला छोड़िए, फिर करते हैं। यह सुन सभी हंस पड़ते हैं। 
 
गौरतलब है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। कई बार अब वे साथ में शोज़ में नजर आते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन और कैटरीना कैफ के विज्ञापनों पर बवाल, जोमैटो ने दी सफाई