Publish Date: Fri, 11 Nov 2022 (13:32 IST)
Updated Date: Fri, 11 Nov 2022 (13:34 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहता है। वहीं अब अक्षरा सिंह को पटना पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। अक्षरा के घर के बाहर फरार पोस्टर के इश्तेहार भी चिपकाए गए हैं।
दरअसल, यह मामला अप्रैल 2021 में वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर 2021 में हुए एक डांस पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ा है। इस डांस पार्टी में नियमों का उल्लघंन किया गया था। खबरों के अनुसार अक्षरा सिंह को 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।
इतना ही नई इस पार्टी में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ी थी। पुलिस ने इस पार्टी पर एफआईआर दर्ज की और अक्षरा सिंह भी कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। एफआईआर होने के बाद से अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही थीं। इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली।
पुलिस दो महीने पहले अक्षरा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवा चुकी है, जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है। लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है।
खबरों के अनुसार इस मामले को लेकर अक्षरा सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस्तिहार चिपकाए जाने की जानकारी मुझे सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचारों से हो रही है। अक्षरा सिंह ने इस केस के संदर्भ में एंटी सिपेटरी बेल के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें