Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री, प्रशांत किशोर की पार्टी में हुईं शामिल

हमें फॉलो करें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री, प्रशांत किशोर की पार्टी में हुईं शामिल

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 27 नवंबर 2023 (16:16 IST)
akshara singh in politics: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। अक्षरा सिंह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गई हैं। अक्षरा पटना साहिब या पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 
 
अक्षरा सिंह ने हाल ही में प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके राजनीति में एंट्री की खबरें सामने आ रही थी। बताया जा रहा है कि अक्षरा ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी मुहिम को जॉइन करने का फैसला लिया। 
 
27 नवंबर को अक्षरा अपने पिता विपिन इंद्रजीत सिंह के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गईं। अक्षरा ने पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज के कार्यालय में पार्टी जॉइन की। राजनीति में आने के सवालों पर अक्षरा ने कहा वो सिर्फ एक अभियान से जुड़ी हैं, न कि किसी पार्टी से, आगे के बारे में आगे फैसला लिया जाएगा।
 
बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की रहनेवाली है। कंकड़बाग में उनका पूरा परिवार रहता है। पटना से स्कूल में ही उन्होंने पढ़ाई की है। बिहार-यूपी में अक्षरा सिंह के करोड़ों चाहनेवाले है। अक्षरा ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोटपोट कर देगा आपको यह मस्त चुटकुला : मायके की खुशखबरी