Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बना डाला धमाकेदार गाना, क्या आपने सुना?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Operation Sindoor Song

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 मई 2025 (13:13 IST)
भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर' से पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना के पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी कैंप को तबाह करने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल रजिस्टर कराने की होड़ मची हुई है। 
 
बॉलीवुड मेकर्स जहां अभी सिर्फ इसपर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने इससे एक कदम आगे निकलते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक धमाकेदार गाना बना दिया है। पवन सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
 
पवन सिंह का यह गाना पहलगाम हमले और उसे बाद भारतीय सेना द्वार किए जा रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बेस्ड है। इस गाने को पवन सिंह ने बड़े ही जोशीले अंदाज में गाया है। 
 
इस गाने का कोई वीडियो नहीं है। इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। गाने का संगीत गौतम यादव ने दिया है। इसे किशोर दुलारुआ ने कंपोज किया है। गाने को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑपरेशन सिंदूर मूवी का हुआ ऐलान, फर्स्ट लुक पोस्टर देख भड़के यूजर्स, मेकर्स को लगाई फटकार