Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिद्धार्थ-कियारा की पार्टी में मिस्ट्री मैन को किस करती दिखीं भूमि पेडनेकर, जानिए कौन है यह शख्स

हमें फॉलो करें Bhumi Pednekar

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (13:12 IST)
Bhumi Pednekar

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में भूमि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में भूमि पेडनेकर एक मिस्ट्री मैन के साथ लिपलॉक करती नजर आईं। 

 
मिस्ट्री मैन को किस करते हुए भूमि पेडनेकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि भूमि ने जिस शख्स को किस किया वो कौन है।सभी उस शख्स के बारे में जानना चाह रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार भूमि पेडनेकर को किस करने वाले शख्स का नाम यश कटारिया है। वह एक बिजनेसमैन हैं यश जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह के बेहद करीबी हैं। यश और भूमि को लेकर बीते कुछ समय से खबरें आ रही थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।
 
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म भक्षक, अफवाह और भीड़ में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पंड्या संग दोबारा शादी के बंधन में बंधीं नताशा स्टेनकोविक, सामने आई खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें