Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akshay Kumar
, गुरुवार, 10 जून 2021 (12:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन्हीं में से एक फिल्म 'रक्षाबंधन' है। इस फिल्म को आनंद एल राय निर्देशित करेंगे। 

 
अब अक्षय कुमार की इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है। रक्षाबंधन में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की भी एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
अक्षय कुमार ने आनंद एल राय और भूमि पेडनेकर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, जब आप खुश होते हैं, तो ये दिखाता है कि वास्तव में हम हैं... रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर को रखने के लिए बेहद खुश हैं।
 
इस तस्वीर को भूमि ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, एक बहुत ही खास फिल्म और एक बहुत ही खास रियूनियन। मैं अपने दो सबसे पसंदीदा क्रिएटिव पावर हाउस और इंसानों के साथ एक बार फिर जुड़कर बहुत ही उत्साहित हूं। इस बहुत ही खास और दिल को छू लेने वाली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत ही आभारी हूं।
 
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर इससे पहले 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म हिट साबित हुई थी। फैंस अक्षय और भूमि की जोड़ी को दोबारा ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
 
फिल्म 'रक्षाबंधन' का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के बैनर तैल किया जा रहा है। 'रक्षाबंधन' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

याचिका खारिज होने के बाद क्‍या सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बन सकेगी फ‍िल्‍म?