Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 13 : शो को मिले टॉप 4 फाइनलिस्ट, इस हसीना का सफर हुआ खत्म!

Advertiesment
Bigg Boss 13
बिग बॉस 13 को आज अपना विनर मिलने वाला है। फिनाले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई बस इसी इंतजार में है कि, कब विनर के नाम से पर्दा हटेगा। बिग बॉस 13 से पारस छाबड़ा का गेम खत्म हो चुका है। पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपए की रकम लेकर गेम को क्विट कर दिया है।

 
जिसके बाद शो को टॉप 5 सदस्य मिल गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि, टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम से भी पर्दा हट चुका है। खबरों के अनुसार आरती सिंह भी बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। 
बताया जा रहा है कि कम वोट मिलने के वजह से आरती सिंह को बेघर कर दिया गया है। फाइनल के इतने करीब आने के बाद शो से बाहर जाना आरती सिंह के लिए आसान नहीं था। घर से बाहर जाते हुए वह काफी इमोशनल नजर आईं।
 
खबरों के अनुसार शो से बाहर निकलते समय आरती मां गीता सिंह ने 'बिग बॉस 13' के घर में एंट्री लीं और अपनी बेटी को यहां से लेकर गईं। इस घर में आने के बाद जो कुछ भी आरती को मिला है उसके लिए वह जाते-जाते सलमान खान को थैंक्स कहती गई हैं।

आरती सिंह की जर्नी बिग बॉस में काफी दिलचस्प रही है। इस शो में आने से पहले आरती सिंह की पहचान या तो कृष्णा की बहन के रूप में होती थी या उन्हें गोविंदा की भांजी बता दिया जाता था। लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने गेम से सभी को प्रभावित किया। 
 
webdunia
बिग बॉस के घर में आरती सिंह की शुरुआत जरूर धीमी रही लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, उन्होंने काफी मजबूती के साथ गेम खेला भी और सभी को कड़ी टक्कर भी दी। इसी के बदौलत वो टॉप 5 तक जगह बनाने में भी कामयाब रहीं।
अब जब आरती सिंह जा चुकी हैं तो ऐसे में अब गेम को उसके 4 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इसमें रश्मि देसाई, शहनाज गिल, असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म