Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से खुश सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

Advertiesment
Bigg Boss 13
सलमान खान के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस 13' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के इस सीजन का विनर घोषित किया गया। असीम रियाज को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला ने शो के विनर का खिताब अपने नाम किया है।


 
फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज के अलावा रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह ने जगह बनाई। हालांकि, 10 लाख रुपए लेकर पारस छाबड़ा ने शो से एक्जिट ले लिया। इसके बाद आरती कम वोटों के चलते घर से बेघर हो गई। 
नंबर 4 पर रश्मि देसाई रहीं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रश्मि देसाई के एविक्शन की घोषणा की। इसके बाद बिग बॉस को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज और शहनाज गिल मिल गए। फिर सलमान ने पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल के घर से बेघर होने की घोषणा की।
 
webdunia
फाइनल मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच था। सिद्धार्थ और असीम शो के शुरुआती दिनों में सबसे अच्छे दोस्त थे, लेकिन शो के आखिरी तक आते-आते एक-दूसरे के दुश्मन नजर आए। हालांकि, सबको पछाड़ते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस-13 की ट्रॉफी अपने नाम की और कश्मीर के मॉडल असीम रियाज शो के रनरअप रहे।

सिद्धार्थ शुक्ला की शानदार जीत के बाद से उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी शो के दौरान उनका काफी सपोर्ट किया था। अब सिद्धार्थ की इस स्पेशल अचीवमेंट पर सेलेब्स जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
 
विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, सिद्धार्थ शुक्ला और उनके फैंस को बधाई।
 
मनवीर गुर्जर विंदू दारा सिंह के हमेशा सिद्धार्थ को सपोर्ट करते रहते के लिए लिखा, हमेशा आपके लिए प्यार। पार्टी करते हैं विंदू दारा सिंह पाजी.. और हां मैं तो कभी कभी ट्वीटर पर आया... लेकिन आप के लिए सैल्यूट बनता है... शुरूआत से लेकर आखिर तक सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खड़े रहे।
 
काम्या पंजाबी ने लिखा, अरे जीत गए जीत गए जीत गए.... मुबारक हो हम सबको... और हमारे विजेता को भी।
 
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने आए घर के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने लिखा, बधाई हो भाई। सुपर प्राउड, दमदार लुक... सभी को वोट करने के लिए थैंक्स।
 
बता दें कि करीब साढ़े तीन घंटे चले फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित किया गया। सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विजेता