Publish Date: Fri, 29 Nov 2019 (18:44 IST)
Updated Date: Fri, 29 Nov 2019 (18:48 IST)
गोपी बहू के रोल के जरिये देवोलीना भट्टाचार्य लोकप्रिय हुईं और दर्शक उन्हें बिग बॉस के हाउस में भी पसंद कर रहे हैं। शायद यही कारण है कि वे घर से बेघर होने के बाद फिर से घर में लौटी हैं।
हाल ही में देवोलीना ने ऐसी बात बताई कि आप दंग रह जाएंगे? वे शादी से डरती हैं। क्यों? इसका राज उन्होंने वूट अनसीन अनदेखा पर खोला। एक क्लिप में वे रश्मि देसाई से बात कर रही हैं।
देवोलीना कहती हैं 'एक सपना मैंने ऐसा देखा था कि मैं डर गई थीं। मेरी प्राथमिकता एकदम स्पष्ट है। मेरी मम्मी।' फिर देवोलीना अपने सपने के बारे में बताती हैं।
'मेरी शादी हो गई है। हम लोग डाइनिंग टेबल पर नाश्ता कर रहे हैं। तब मेरी मम्मी का फोन आया कि घर में कुछ समस्या है और उन्हें मेरी जरूरत है। तो मैंने कहा कि मैं आती हूं थोड़ी देर में।'
'तो वो (पति) आ गए। कहने लगे कि मेरी मम्मी को भी कहीं जाना है तो उन्हें लेकर जाओ। मैंने कहा कि अभी मेरी मम्मी को मेरी जरूरत है तो आप आज मैनेज कर लो।'
'इस पर हमारी बहस शुरू हो गई। बहस करते-करते मैं दरवाजा खोल कर निकल गई और मेरा सपना टूट गया। और मैंने कान पकड़ लिए।'
'देवा देवा देवा! शादी होने से पहले मुझे ऐसे डरावने सपने आते है। हो जाएगी तो पता नहीं क्या होगा।'
वैसे खुशी की बात यह है कि यह महज एक सपना था। उम्मीद करते हैं कि देवोलीना को एक समझदार पार्टनर जरूर मिलेगा। इस क्लिप में और भी कई पर्सनल बातें देवोलीना ने बताई जिसे वूट अनसीन अनदेखा पर देखा जा सकता है।