Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 13 : सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच बढ़ी तकरार, कंटेस्टेंट के बीच आई हाथापाई की नौबत!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sidharth Shukla
, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (14:26 IST)
टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 लगातार कंटेस्टेंट को सौंपे जाने वाले दिलचस्प टास्क और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं घर के अंदर का हाई वोल्टेज ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है।

घर में मौजूद सदस्य चौथे हफ्ते में होने वाले पहले फिनाले से अपने आपको बचाने के लिए पूरी मेहनत करते दिख रहे हैं। बिग बॉस में मिले टास्क को जीतने के लिए प्रतियोगी किसी भी हद तक जाने में नहीं हिचक रहे हैं। 
 
हाल ही में एक टास्क के चक्कर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने सारी हदें पार कर दी। बुधवार के एपिसोड में 'बिग बॉस 13' के घर में सांप सीढ़ी वाला जबरदस्त टास्क दिया गया। घरवालों के यह हफ्ता काफी मेहनत वाला रहा है। वहीं अब ये टास्क इन लोगों के लिए जैसे सारी थकान का फ्रस्ट्रेशन निकालने वाला रहा।
 
इस सांप-सीढ़ी के खेल के दौरान रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। इस भिड़ंत को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। 
 
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का हेट रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है। पहले दिन से शो में रश्मि-सिद्धार्थ एक-दूसरे से झगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला को शो का सबसे विवादित कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला पर घर की महिलाएं आरोप लगा रही हैं। वहीं बाहर से भी उनके चरित्र पर सवाल उठ रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

She and Me : मस्त मस्त है यह दिवाली चुटकुला