Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लगा 5 करोड़ की ठगी का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लगा 5 करोड़ की ठगी का आरोप
, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (11:22 IST)
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेमो पर एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।


ये मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले सतेंद्र त्यागी ने रेमो पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। सतेंद्र त्यागी का आरोप है कि रेमो ने फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर उनसे तकरीबन 5 करोड़ ठग लिए।
खबरों के मुताबिक सन 2013 में सतेंद्र त्यागी मुम्बई में रेमो डिसूजा से मिले और तभी उन्होंने उन्हें ये पैसे भी दिए थे। सतेंद्र का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर रेमो डिसूजा ने उन पर जानलेवा हमला भी करवाया था

webdunia
अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद सन 2016 में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रेमो डिसूजा के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जिसकी सुनवाई गाजियाबाद जिला न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान तयशुदा तारीखों पर रेमो डिसूजा के नहीं पहुंचने से नाराज कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति मिलते ही पुलिस पार्टी मुंबई स्थित रेमो डिसूजा के आवास पर दबिश देगी। पुलिस ने बताया कि अदालत ने इस गिरफ्तारी के लिए कोई समय सीमा तो नहीं तय की है, लेकिन जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने को कहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुपट्टे से प्राइज टैग निकालना भूलीं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक