Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप

हमें फॉलो करें बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप
, गुरुवार, 21 मई 2020 (13:23 IST)
बिग बॉस 13 के जरिये रातों-रात लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया हुआ है। 
 
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पर शहनाज़ और उनके पिता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 14 मई 2020 की है जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में 19 मई 2020 को दर्ज कराई है। 
 
जालंधर की महिला के अनुसार वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर गई थीं। उसका बॉयफ्रेंड वहीं रहता है। 
 
जब पीड़िता संतोख सिंह के घर पहुंची तो संतोख सिंह ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद बंदूक की नोंक पर उससे रेप किया। संतोख सिंह फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है। 
 
गौरतलब है कि संतोख सिंह बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे। वे अपनी बेटी से मिलने इस शो में पहुंचे थे। संतोख सिंह गिल की दो संतान हैं - शेहबाज बादशाह और शहनाज गिल। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण का खुलासा, रोजाना सोने से पहले इस एक्टर की फोटो को करती थीं Kiss