Publish Date: Thu, 02 Sep 2021 (11:38 IST)
Updated Date: Thu, 02 Sep 2021 (11:39 IST)
मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है।
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उनकी उम्र महज 40 साल थी। उन्होंने मुंबई के कुपर अस्पताल में आखिरी सांस ली। सिद्धार्थ के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सिद्धार्थ हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आए थे।