Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 13 : WWE स्टार जॉन सीन ने किया असीम रियाज को सपोर्ट, शेयर की तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Asim Riaz
, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (11:20 IST)
बिग बॉस 13 के फिनाले में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हर कंटेस्टेंट जीतने की होड़ में लगा है। यूं तो कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में मौजूद हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन पर बढ़ती जा रही है।

 
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की लोकप्रियता अब केवल भारत तक ही नहीं रह गई है बल्कि अमेरिका तक पहुंच गई है। हाल ही में बिग बॉस 13 जितने के प्रबल उम्मीदवार असीम रियाज को डब्यूडब्यूई स्टार जॉन सीना सपोर्ट करते हुए नजर आए।
 
असीम रियाज को सपोर्ट करते हुए जॉन सीना उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जॉन सीना कभी-भी पोस्ट करते समय कैप्शन नहीं लिखते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। लेकिन फैंस उन्हें आसिम रियाज को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं।
 
बिग बॉस शो की शुरूआत में असीम रियाज बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं थे लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लड़ाई के बाद उनको फेम मिलना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर असीम रियाज का समर्थन करने वाले उनके कई फैंस है और कई सेलिब्रेटी भी असीम को सपोर्ट करते दिखाई देते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 13 : क्या पारस छाबड़ा अब दिखाएंगे अपना असली खेल?