Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 14 से क्यों बाहर हुए जान कुमार सानू... 3 कारण

हमें फॉलो करें बिग बॉस 14 से क्यों बाहर हुए जान कुमार सानू... 3 कारण
, सोमवार, 23 नवंबर 2020 (11:56 IST)
जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने खुद भी नहीं सोचा था कि वे बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से कम वोटों के आधार पर बाहर हो जाएंगे। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने इस 26 वर्षीय गायक को बताया कि बहुत कम वोटों के अंतर से उन्हें बाहर होना पड़ा। जान का मानना है कि बिग बॉस में ऐसे कुछ सदस्य हैं जो उनसे भी कम रहने के हकदार हैं, जैसे अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), रूबीना (Rubina), निक्की (Nikki Tamboli), लेकिन वे भाग्य के सहारे आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें असमय बाहर होना पड़ा। 
 
जान की निक्की तंबोली के साथ दोस्ती और दुश्मनी बेहद चर्चित रही। दोनों के बीच रोमांस जैसा भी कुछ नजर आया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। इस शो में जान की छवि एक सीधे-सादे शख्स के रूप में उभर कर सामने आई। प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे के बाहर होने की 3 बड़ी वजह इस प्रकार हैं: 
 
1) पिछलग्गू बने रहे 

webdunia

 
जान कुमार सानू शो में अक्सर किसी न किसी के पीछे ही खड़े नजर आएं। हमेशा उन्हें एक मजबूत कंधे की तलाश रही। विवादों में या मुद्दों पर वे कभी सीधे तौर पर स्टैंड लेते नजर नहीं आए। निक्की, एजाज जैसे लोगों की परछाई बने रहना उन्होंने पसंद किया और वे लीड लेते नजर नहीं आएं। 
 
2) देर से गेम शुरू 

webdunia

 
जान शो के शुरुआत में सभी के साथ बड़े अच्छे तरीके से पेश आते रहे और अन्य हाउसमेट्स ने इसका जम कर फायदा उठाया। जान समझ ही नहीं पाए कि ये गेम है और यहां पर चालाकी से काम लेना है। जब गेम समझ आया और उन्होंने खेलना शुरू किया तब तक देर हो चुकी थी। 
 
3) आंख मूंद कर किया विश्वास 
जान ने कुछ लोगों पर आंख मूंद कर विश्वास किया। अपना दोस्त समझा। वे अपनी ओर से दोस्ती निभाते रहे, लेकिन सामने वाले ने सिर्फ फायदा उठाया। जान के सामने जब उन लोगों की असलियत सामने आई तो उन्हें काफी धक्का पहुंचा। उन्हें समझ नहीं आया कि वे क्या करें और इससे उनका गेम प्रभावित हुआ। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स केस : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को एक रात और काटनी होगी जेल में, जमानत याचिका पर नहीं होगी सुनवाई!