Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिया चक्रवर्ती, अंकिता लोखंडे सहित ये चेहरे बिग बॉस 15 में आ सकते हैं नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिग बॉस 15
, मंगलवार, 22 जून 2021 (13:50 IST)
बिग बॉस 15 की तैयारियां शुरू हो गई है। खबरें आ रही हैं कि कई सेलिब्रिटीज़ से बात शुरू हो गई है। कुछ ने मना कर दिया तो कुछ भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। कुछ से टर्म्स एंड कंडीशन डिस्कस की जा रही है।

सबसे धमाकेदार बात तो ये है कि रिया चक्रवर्ती को इस शो में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में रही हैं। उनके लिए कुछ महीने बेहद बुरे भी साबित हुए थे। रिया के आने से न केवल शो का आकर्षण बढ़ेगा बल्कि सुशांत और रिया के रिश्ते के बारे में भी कई नई बातें सामने आ सकती हैं।

बात यही नहीं खत्म हुई है। यदि रिया मान जाती हैं तो अंकिता लोखंडे को भी इस शो में लाने की कोशिश की जाएगी। सोचिए, जब रिया और अंकिता सामने होंगी तो क्या होगा? गौरतलब है कि अंकिता भी सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और दोनों ने लंबा वक्त साथ गुजारा था।
 

रिया और अंकिता के अलावा भी और भी कई बड़े नाम हैं। दिशा वकानी, दिशा परमार, कृष्णा अभिषेक, जेनिफर विंगेट, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत सावंत, भूमिका चावला और पर्ल वी पुरी से भी बातें हो रही हैं। ये सब बेहद लोकप्रिय हैं। यदि आधे भी आ जाते हैं तो शो का आकर्षण बढ़ जाएगा। बिग बॉस 15 को इस बार भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन हैं नंबर 1, YouTube पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले भारतीय अभिनेता