Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना पॉजिटिव हुए विशाल कोटियन, 'बिग बॉस 15' में करने वाले थे वाइल्ड कार्ड एंट्री!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vishal Kotian
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (17:23 IST)
देश में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रह चुके विशाल कोटियन भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
विशाल कोटियन ने लिखा, 'मेरी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझमे लक्षण नहीं हैं और पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं। मैं खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं। अगर आप मेरे कॉन्टेक्ट मे आए हैं तो विनती है कि जल्दी से अपना टेस्ट करवा लें। सभी सेफ रहिए।

webdunia
बता दें कि बीते‍ दिनों ही खबरें आई थी कि विशाल कोटियन बिग बॉस 15 के अंदर वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री लेने वाले हैं। लेकिन अब वह दोबारा ही बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।
 
बिग बॉस के घर में विशाल का शमिता शेट्टी के साथ अच्छा बॉन्ड दिखता था। वो उन्हें अपनी बहन मानते थे। घर में रहने के दौरान उनकी तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज से भी अच्छी दोस्ती थी। शो में दर्शकों को विशाल का देसी अंदाज काफी पसंद आता था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर हिन्दी में रिलीज होगी 'पुष्पा : द राइज'