Publish Date: Sun, 07 Nov 2021 (14:45 IST)
Updated Date: Sun, 07 Nov 2021 (14:47 IST)
'बिग बॉस 15' में इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को शनिवार को बड़ा झटका देते हुए इविक्टेड कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा कर दी। स्प्लिट्सविला विनर मायशा अय्यर शो से बाहर हो गई हैं। कम वोट मिलने की वजह से मायशा को शो से बाहर होना पड़ा।
मायशा के बिग बॉस से बाहर होने की खबर सुनकर उनको अपना दिल दे बैठे ईशान सहगल फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान मायशा काफी शांत नजर आ रही थीं। ईशान को गले लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज मैं इस शो से बाहर नहीं होती तो शायद आप इस शो से बाहर हो जाते।
मायशा के साथ-साथ सिम्बा नागपाल, अफसाना खान, उमर रियाज, ईशान सहगल भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटिड थे। बिग बॉस 15 के घर से इस बार दो कंटेस्टेंट्स बाहर होने वाले हैं। रविवार को एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। हालांकि घरवालों को अब तक यह पता नहीं है कि रविवार को भी एक और कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है।