Publish Date: Thu, 29 Sep 2022 (13:54 IST)
Updated Date: Thu, 29 Sep 2022 (14:01 IST)
छोटे परदे का सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो बिग बॉस का सीज़न 16 कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करेंगे जो कि शो का सबसे बड़ा आकर्षण है। इस बार कई लोकप्रिय और विवादास्पद नामों के इस शो में हिस्सा लेने की चर्चा है।
बहरहाल, बिग बॉस हाउस अपने नए मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बात तो घर का कायापलट कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि बिग बॉस हाउस को इस बार सर्कस की थीम पर डेकोरेट किया गया है। इस बार घर में पांच बेडरूम होंगे। अब तक एक ही बेडरूम होता था। अब 5 बेडरूम का पेंच क्या है इसका खुलासा शो जिस दिन शुरू होगा उसी दिन पता चलेगा।
इन पांच बेडरूम में एक रूम कैप्टन का होगा, जो बहुत बड़ा और सुविधाओं से लैस होगा। इसे कैप्टन रूम कह कर पुकारा जाएगा। अन्य कमरों के नाम हैं- ब्लैक एंड व्हाइट रूम, विंटेज रूम, कार्ड्स रूम और फायर रूम।
साथ ही हाउस में कई बदलाव किए गए हैं जिनके बारे में धीरे-धीरे जानकारी दी जाएगी। सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार शो का हिस्सा कौन होगा। कई नामों की चर्चा है, लेकिन अंतिम लिस्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें