Bigg Boss 17 - फिनाले से पहले Bigg Boss 17 से कटा इस मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए थे
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 (13:08 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 (15:07 IST)
- 2 हफ्ते बाद होगा बिग बॉस का फिनाले
-
बिग बॉस में चल रहा फैमिली वीक
-
समर्थ ने की थी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 17 Update: 'बिग बॉस 17' का फिनाले वीक जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं फिनाले से पहले शो में एक शॉकिंग एलिमेशन भी हो गया है। घर से बाहर हुए कंटेस्ट का नाम सुनकर दर्शकों को झटका भी लगा सकता है, क्योंकि यह बिग बॉस का मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था।
इस हफ्ते नॉमिनेट होने वालों में अरुण महाशेट्टी, आयशा खान, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार का नाम शामिल था। खबर आ रही है शो से चिंटू यानी समर्थ जुरेल बाहर हो गए हैं।
द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 17 में आए फैमिली मेंबर्स के पास पॉवर होगी कि वह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसी एक को एलिमनेट करें। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ये एविक्शन जनता के वोट्स के आधार पर हुआ है या नहीं।
ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। समर्थ की एंट्री के बाद ईशा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक हैरान रह गए थे। वहीं ईशा ने समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया।
बता दें कि इन दिनों घर में फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें मेकर्स कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स को बुला रहे हैं। बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां घर में आई थीं। अब बाकी सदस्यों के घरवाले बिग बॉस के घर में कदम रखेंगे।