Publish Date: Mon, 23 Oct 2023 (14:20 IST)
Updated Date: Mon, 23 Oct 2023 (14:24 IST)
Bigg Boss 17: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। इस शो में पहले हफ्ते ही खूब हंगामा देखने को मिला। शो के पहले वीकेंड का वार एपिसोड़ में सलमान खान जमकर मस्ती करते नजर आए। साथ ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई।
'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड़ में टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन फिल्म 'गणपत' और कंगना रनौट फिल्म 'तेजस' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस सितारों के साथ सलमान ने खूब मस्ती की। लेकिन सलमान खान घरवालों की क्लास लगाना नहीं भूले।
सलमान खान ने एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं सलमान खान ने ईशा मालवीर की पोल भी खोल दी।
सलमान, कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि ईशा और अभिषेक में कौन झूठा लगता है। इसपर सभी ने ईशा को झूठा बताया। फिर सलमान ईशा से कहते हैं, आप आरोप लगा रही थीं कि अभिषेक गुस्सैल हैं, वो कितना सीरियस एलिगेशन है, खेल रही हैं। ईशा जवाब में कहती हैं, 'मैंने बोला की मैं नहीं रह सकती पर अंदर आ कर मुझसे नहीं हो पाया।'
इसके बाद सलमान ने मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए कहा, ईशा आप मन्नारा को सेल्फ ऑब्सेस्ड कहती हो, जबकि आप इस घर में सबसे ज्यादा सेल्फ ऑब्सेस्ड हो। इसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।
बता दें कि नवरात्रि का मौका होने की वजह से पहले हफ्ते कोई भी बेघर नहीं हुआ है। मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नावेद नॉमिनेट हुए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें