Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉफी विद करण 8 : रणवीर सिंह ने खोला राज, शादी के 3 साल पहले दीपिका संग की थी सीक्रेट इंगेजमेंट

हमें फॉलो करें कॉफी विद करण 8 : रणवीर सिंह ने खोला राज, शादी के 3 साल पहले दीपिका संग की थी सीक्रेट इंगेजमेंट

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (11:35 IST)
Koffee With Karan Season 8: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में करण एक बार फिर कॉफी के साथ बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी के राज बाहर निकलवाने वाले हैं। इस शो में बतौर पहले गेस्ट बनकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचने वाले हैं।
 
हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें करण जौहर दीपिका पादुकोण और रणवीर के साथ मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह एक खुलासा करते भी नजर आ रहे हैं। रणवीर ने बताया कि उन्होंने दीपिका संग शादी से तीन साल पहले सीक्रेटली इंगेजमेंट कर ली थी।
 
प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर रणवीर-दीपिका की तारीफ करते हुए कहते हैं, आप दोनों साथ में 'स्मोकी हॉट' लग रहे हैं। इस पर रणवीर कहते हैं, 'ठरकी अंकल'। फिर करण कहते हैं, तुमसे मैं बाद में बात करूंगा। यह सुनकर दीपिका हंसने लगती हैं। 
 
इसके बाद करण कहते हैं कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली थी। इस पर रणवीर जवाब देते हैं कि उन्होंने दीपिका को साल 2015 में प्रपोज कर दिया था। इससे पहले कोई और ले जाए इसलिए उन्होंने चप्पल रख दी थी। तभी दीपिका कहती हैं, 'एडवांस बुकिंग।'
 
वहीं दीपिका ने खुलासा किया कि रणवीर के अलावा उनकी केमेस्ट्री रितिक के साथ काफी अच्छी है। बता दें कि दीपिका और रितिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में साथ नजर आने वाले हैं। 
 
'कॉफी विद करण 8' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस सीजन में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और जीनत अमान भी शिरकत करने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्ट्रेस गौतमी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह