Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रेयस अय्यर के प्यार में दीवानी हुई ये एक्ट्रेस, खुद को बताया क्रिकेटर के होने वाले बच्चे की मां

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 18 contestant

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 जून 2025 (14:58 IST)
बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेटर को अपना हमसफर बनाया है। अक्सर किसी एक्ट्रेस और क्रिकेटर के रिलेशन की खबरें भी सामने आती रहती हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस एडिन रोज एक भारतीय क्रिकेटर के प्यार में दीवानी हो गई हैं। 
 
इस क्रिकेटर का नाम श्रेयर अय्यर है। एडिन ने श्रेयस अय्यर को मन ही मन अपना पति मान लिया है। वह कहती हैं कि वो श्रेयस के बच्चे की मां हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एडिन ने श्रेयस के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है। 
 
webdunia
फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में एडिन रोज ने कहा, मेरा मानना है कि मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं। मैं मन ही मन अय्यर से शादी कर चुकी हूं। वो मुझे हर रोज प्रेरित करते हैं। उनकी विनम्रता, उनका फोकस और उनका व्यवहार है जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
 
हालांकि एडिन ने साफ किया कि श्रेयस अय्यर से अभी तक उनकी कोई निजी बातचीत नहीं हुई है और यह उनके मन की भावना है। 
 
webdunia
कौन हैं एडिन रोज 
एडिन रोज भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म दुबई में हुआ था। वह 2020 में भारत आकर सेटल हो गई थीं। एडिन ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। उन्हें असल पहचान सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से मिली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने उड़ाया भाई सोहेल के तलाक का मजाक, बोले- भागकर शादी की थी, अब वो भी भाग गई...