Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 1 March 2025
webdunia

जानिए कौन थीं सोनाली फोगाट, जिन्हें सोशल मीडिया ने बताया स्टार

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए कौन थीं सोनाली फोगाट, जिन्हें सोशल मीडिया ने बताया स्टार
, मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (11:09 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बिग बॉस फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। सोनाली का निधन 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। 

 
सोनाली फोगात का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। निधन से कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफइल पिक्चर भी बदल दी थी।   
 
webdunia
सोनाली टिकटॉक स्टार थीं। वह अपने वीडियोज के लिए काफी चर्चित थीं। टिकटॉक के अलावा वह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं। सोनाली फोगाट सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 
 
उन्होंने हरियाणा चुनाव 2019 में बीजेपी के टिकट से आदमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी। सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में निधन हो गया था। 
 
सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है। 2020 में में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‍'शिक्षा मंडल' रिलीज से पहले सीरीज की स्टारकास्ट ने की शिक्षा प्रणाली में चल रहे स्कैम के बारे में बात