Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या 'नागिन 5' का हिस्सा होंगे आसिम रियाज? बताया सच

हमें फॉलो करें क्या 'नागिन 5' का हिस्सा होंगे आसिम रियाज? बताया सच
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (17:35 IST)
एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। नागिन 4 बंद होने वाला है और जल्द ही नागिन 5 शुरू होगा। एकता कपूर ने अभी तक शो के कलाकारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, जिस कारण रोज किसी न किसी कलाकार को इस शो से जोड़ा जा रहा है। कभी हिना खान तो कभी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को नागिन 5 की लीड एक्ट्रेस बताया जा रहा है।

 
अब खबरों की माने तो तीन सेलेब्स का नाम नागिन 5 की स्टारकास्ट के तौर पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि नागिन 5 में दिव्यांका त्रिपाठी और कृतिका सेंगर लीड रोल में होंगी। वहीं बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज भी शो का हिस्सा होने की खबरें आ रही है। 
रिपोर्ट की मानें तो आसिम रियाज ने ऐसी खबरों को केवल कयास बताया है। वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। आसिम रियाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। ये सभी केवल अटकलें हैं। मैंने अभी तक इस शो को साइन नहीं किया है।' 
 
बता दें कि आसिम रियाज के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी 'नागिन 5' के लिए सामने आ चुका है लेकिन अदाकारा ने भी इन खबरों को अफवाह बताया है। दिव्यांका ने इंटरव्यू में इस बात से इंकार किया है कि वो इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रति अग्निहोत्री ने शौकीन के निर्देशक Basu Chatterjee को किया याद किया, बोलीं- उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात