Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss OTT 3 का हुआ धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन घर में हुआ झगड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT 3 का हुआ धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन घर में हुआ झगड़ा

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 22 जून 2024 (11:35 IST)
Bigg Boss OTT 3 update: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस शो में 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली है। वहीं शो के होस्ट अनिल कपूर ने अपने 'झक्कास' डांस के साथ एंट्री ली। शो शुरू होने के साथ ही अनिल कपूर ने बताया कि इस बार बिग बॉस में 17 साल पुराना नियम टूट चुका है। 
 
शो में इस बार कंटेस्टेंट्स घर में फोन का यूज कर पाएंगे और ये फोन उन्हें खुद बिग बॉस ने दिए हैं। शो में कुल 16 कंटेस्टेंट हैं, जिनमें से बिग बॉस ने 15 को घरवाले और 1 को बाहर वाला घोषित किया है। सना सुल्तान को खास मौका देते हुए बिग बॉस ने जनताकी खबरी बनाया है। 
 
webdunia
रियलिटी शो में अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों कृतिका और पायल मलिक के साथ पहुंचे हैं। वहीं एल्विश यादव के बेस्टफ्रेंड लव कटारिया ने भी शो में एंट्री ली है। इनके अलावा विशाल पांडे, पौलमी दास, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, रणवीर शौरे, चंद्रिका गेरा दीक्षित, साई केतन राव, नीरज गोयत, रैपर नैजी, सना खान औरल सना मकबूल और मोनीषा खाटवानी ने भी एंट्री ली है। 
 
वहीं बिग बॉस ओटीटी के घर में पहले दिन ही बेड को लेकर घमासन मच गया। घर में एंट्री लेते ही विशाल पांडे और पौलमी दास के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई। दरअसल, पौलमी दास ने विशाल को अनहाइजीनिक बोल दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विशाल ने गुस्से में पौलमी को थप्पड़ तक जड़ दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kalki 2898 AD का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अमिताभ बच्चन से भिड़ते दिखें प्रभास