Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Bos OTT 3 : पायल मलिक हुईं घर से बेघर, पहली पत्नी के एविक्ट होने पर मुस्कुराते दिखे अरमान

हमें फॉलो करें Bigg Bos OTT 3 : पायल मलिक हुईं घर से बेघर, पहली पत्नी के एविक्ट होने पर मुस्कुराते दिखे अरमान

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 1 जुलाई 2024 (10:50 IST)
Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वह इस सीजन के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में दूसरा एविक्शन भी हो गया है। शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट नीरज गोयत बने थे। अब अरमान मलिक की एक पत्नी को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
 
'बिग बॉस ओटीटी 3' के होस्ट अनिल कपूर ने वोट्स के आधार पर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को घर से बेघर कर दिया है। अनिल कपूर ने जब एविक्ट होने के लिए पायल का नाम लिया तब वह काफी दुखी थीं। अनाउंसमेंट के बाद सबसे पहले पायल, अरमान और कृतिका से मिलती हैं और दोनों को गले लगाती हैं। इसके बाद वह घर के बाकी सभी सदस्यों को गले लगाकर अलविदा कहती हैं।
 
वहीं पायल के बाहर होने पर कृतिका भी रोने लगती हैं। वह पायल से कहती हैं, 'मुझे पता है बाहर तू है संभाल लेगी। हम भी आ रहे हैं।' इसपर पायल बोलती हैं, 'जल्दी नहीं आना है एंड तक खेलना है।' वहीं पायल के बाहर जाने पर अरमान मलिक मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। 
 
बता दें कि इस हफ्ते पायल मलिक के अलावा साई केतन राव, सना सुल्तान, अरमान मलिक, शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया नॉमिनेट हुए थे। पायल ने अपनी परफॉरमेंस और मासूमियत से दर्शकों के बीच जगह बनाई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसी थी राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में हो गया था शिखा से प्यार