Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल अस्पताल में भर्ती, फैंस से बोलीं- दुआ में याद रखें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT 3 Winner

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 जून 2025 (17:34 IST)
'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर और यीवी एक्ट्रेस सना मकबूल की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही हैं। एक्ट्रेस को बीते दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सना की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके उनके भर्ती होने की जानकारी दी थी। 
 
हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि आखिर सना मकबूल अस्पताल में भर्ती क्यों हुई हैं। अस्‍पताल में सना को देखकर फैंस परेशान हो गए थे। कुछ समय पहले सना ने खुलासा किया था कि उन्‍हें ऑटोइम्‍यून हेपेटाइटिस है, जो लिवर की बीमारी है। यह कुछ-कुछ मोयासाइटिस जैसा है। 
 
webdunia
वहीं अब सना मकबूल ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। तस्‍वीर में सना के चेहरे पर मुस्‍कान नजर आ रहीं हैं। उन्होंने हाथ में एक क्यूट सी डॉल पकड़ी हुई है। 
 
इसके साथ सना ने लिखा, 'जिंदगी की इन उलझनों के बीच, वह मेरे लिए मेरा पहला लबुबू लेकर आया। मुझे अपनी दुआओं में शामिल रखना। मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं।'

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
सना मकबूल को मुस्कराते देख उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें यह प्यारा सा लबुबू किसने गिफ्ट किया है। 
 
बता दें कि सना मकबूल कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बतौर सहायक निर्देशक सोनम कपूर ने शुरू किया था करियर, शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी