Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत को दवाओं का ओवरडोज देती थी रिया? इस आरोप से शक की सुई रिया की ओर!

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत को दवाओं का ओवरडोज देती थी रिया? इस आरोप से शक की सुई रिया की ओर!
, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (12:16 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद उनके पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

 
रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में हर दिन कोई नया खुलासा हो रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती सुशांत को अपने घर ले गई थीं और उन्हें दवाईयों का ओवरडोज दे रही थीं। बिहार पुलिस के हलफनामे में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर ये आरोप लगाया है।
 
webdunia
बिहार सरकार से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कि‍या है, जिसमें रिया और उनके परिवार पर आरोप लगाया गया है कि ये सभी सुशांत के जीवन में पैसों के लालच से आए थे। बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के सुशांत के संपर्क में आने को उनके पैसे को हड़पने का एकमात्र मकसद बताया।
 
बिहार पुलिस ने ये भी कहा कि बाद में रिया और उनके परिवार ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर दी थी। ये आरोप असल में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि रिया, सुशांत से झगड़ा कर उनका सारा सामान ले गई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, हल्दी सेरेमनी की तस्वीर आई सामने