Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता हुए सिंगर मनमीत सिंह की लाश मिली

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता हुए सिंगर मनमीत सिंह की लाश मिली
, बुधवार, 14 जुलाई 2021 (10:43 IST)
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वही हिमाचल प्रदेश की इस आपदा में पंजाब के नामी सूफी सिंगर मनमीत सिंह का निधन हो गया है। उनका शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के करेरी से बरामद किया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि मनमीत सिंह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। उनके साथ भाई और चार अन्य दोस्त भी थे। एक बरसाती नाले को पार करते हुए तेज पानी के बहाव में आकर मनमीत सिंह बह गए थे। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनका शव करेरी लेक से बरामद किया।
 
मनमीत सिंह पंजाब के फेमस सूफी गायक थे। वो अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे, उनकी जोड़ी को सेन ब्रदर्स कहा जाता था।  वह देश व विदेशों में शोज के लिए आते जाते रहते थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दसों अंगुलियों में अंगूठियां : गुप्ता जी की फूलझड़ियां