Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैदराबाद एनकाउंटर : बॉलीवुड सितारों ने यूं जाहिर की खुशी

हमें फॉलो करें हैदराबाद एनकाउंटर : बॉलीवुड सितारों ने यूं जाहिर की खुशी
, शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (11:21 IST)
हैदराबाद में हुए गैंगरेप-मर्डर केस के चारों आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। पुलिस के मुताबिक वो सीन रिक्रिएशन के लिए चारों आरोपियों को स्पॉट पर लेकर गए थे जहां पर वो भागने की कोशिश करने लगे, मजबूरन पुलिस को उनपर गोली चलानी पड़ी।

इस एनकाउंटर पर जहां पूरा देश पुलिस की तारीफें कर रहा है तो वहीं बॉलीवुड भी इससे पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, ऋष‍ि कपूर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद कहा है।
 
webdunia
अनुपम खेर ने लंबा चौड़ा ट्वीट करके जय हो कहा। उन्होंने लिखा, बधाई और जय हो तेलंगाना पुलिस। चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सजा चाही थी, मेरे साथ जोर से बोलो- जयहो।
 
वहीं नागार्जुन ने कहा इंसाफ हो चुका है। 
 
webdunia
रकुल प्रीत सिंह ने ट्वीट किया, 'रेप जैसे अपराध को अंजाम देने के बाद तुम कहां तक भाग पाओगे।'
सोनल चौहान ने तेलंगाना पुलिस को सलाम किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान को पति बनाना चाहती हैं 21 साल की ये एक्ट्रेस