Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Box Office : कैसा रहा अकीरा का पहला दिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस
आमतौर पर नायिका प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं ले पाती हैं क्योंकि अभी भी दर्शक हीरो के नाम पर टिकट खरीदना पसंद करते हैं। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'अकीरा' ने जब कल सुबह अच्छी शुरुआत नहीं की तो किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। 
 
सुबह और दोपहर के बाद शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और पहले दिन यह फिल्म 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हुई। यह साधारण कलेक्शन है। फिल्म ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा में ज्यादा अच्छा व्यवसाय किया है। 
 
फिल्म को समीक्षकों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दर्शकों की राय सकारात्मक है। संभव है कि दूसरे और तीसरे दिन बेहतर कलेक्शन आ सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कमाल खान 'केआरके' से डरती है फिल्म इंडस्ट्री?