Publish Date: Wed, 05 Jan 2022 (16:34 IST)
Updated Date: Wed, 05 Jan 2022 (16:38 IST)
पिछले दिनों बुल्ली बाई नामक ऐप बहुत चर्चा में रहा। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के फोटो डालकर उनकी बोली लगाई जा रही थी। बवाल मचना स्वाभाविक था। बात पुलिस तक पहुंची तो तहकीकात की गई और मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया जो इस ऐप पर विवादास्पद सामग्री डाल रहे थे।
पुलिस के अनुसार इस ऐप की मास्टर माइंड श्वेता सिंह है, जिसकी उम्र महज 18 वर्ष है और वह उत्तराखंड की रहने वाली है। लोग हैरान हैं कि इस छोटी उम्र में ऐसा काम?
फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद ने ट्वीट किया है- यदि बुल्ली बाई की मास्टरमाइंड 18 साल की लड़की है जिसने हाल ही में कैंसर और कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोया है तो मेरा मानना है कि महिलाएं मिल कर उसे समझाएं कि जो भी उसने किया है वो गलत है। उसके प्रति दया दिखाते हुए उसे माफ कर दें।
बुल्ली बाई नामक ऐप में मुस्लिम महिलाओं के फोटो को एडिट कर वायरल किया जाता था। इसका मास्टर माइंड श्वेता को बताया जा रहा है। तीन बहन और एक भाई का परिवार है। माता-पिता के नहीं रहने से आर्थिक तंगी से यह फैमिली जूझ रही है।