Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी

हमें फॉलो करें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी
, मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (17:20 IST)
फरहान अख्तर को अपनी पत्नी को तलाक दिए हुए लंबा समय गुजर गया है। इसके बाद उनकी लाइफ में शिबानी दांडेकर ने एंट्री ली और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। 
 
खबर है कि फरहान और शिबानी मार्च में शादी करने जा रहे हैं। दोनों को लगता है कि एक-दूजे को खूब परख लिया है और वक्त है कि शादी कर ली जाए। 
webdunia
पहले धूम-धाम से शादी करने का विचार था, लेकिन अब इरादा बदल गया है। कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए अब धूमधाम से शादी करने का कोई तुक नहीं है। 
 
लिहाजा शादी में सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार और यार-दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। 
एक इंटरव्यू में शिबानी ने कहा था कि वे और फरहान कभी भी साथ में बोर नहीं होते हैं। दोनों साथ में लंबा समय गुजारते हैं और एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं। दोनों की पसंद भी काफी मिलती है। 
 
गौरतलब है कि फरहान की अपनी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 में लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी लक्जरी स्पोर्ट्स कारों में होगी तोड़-फोड़