Publish Date: Tue, 04 Jan 2022 (14:05 IST)
Updated Date: Tue, 04 Jan 2022 (14:09 IST)
बॉलीवुड के नामी कलाकार प्रेम चोपड़ा को कोविड पॉजिटिव होने के कारण मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी पत्नी उमा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं और वे भी अस्पताल में भर्ती हुईं। इस खबर से प्रेम के फैन चिंतित हो गए थे।
प्रेम चोपड़ा का इलाज कर रहे डॉक्टर पारकर ने कहा है कि प्रेम और उमा की तबियत अब सुधार की ओर है। इलाज का असर नजर आ रहा है। संभव है कि एक या दो दिन में उनकी छुट्टी भी हो जाए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें जॉन अब्राहम, एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल शामिल हैं।