Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Cannes 2025: बैकलेस गाउन पहन जाह्नवी कपूर ने उड़ाए होश, पीठ पर पहना सदियों पुराना हार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cannes Film Festival 2025

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 22 मई 2025 (15:08 IST)
जाह्नवी कपूर ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। कान के रेड कारपेट पर जाह्नवी अपने स्टाइल और लुक्स से हर किसी का दिल जीत रही है। जाह्नवी ने अपने डेब्यू में पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 
 
webdunia
कान के रेड कारपेट से जाह्नवी का दूसरा लुक भी सामने आ गया है। इस बार जाह्नवी ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ बैकलेस गाउन पहनकर महफिल लूटी। 
 
webdunia
तस्वीरों में जाह्नवी फ्लोई बैकलेस गाउन पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी का गाउन आगे से गले तक बंद हैं लेकिन पीछे से पूरी तरह खुला हुआ है। 
 
webdunia
जाह्नवी कपूर के बैकलेस गाउन को एक शाही टच दिया गया है। इस ड्रेस के साथ अर्काइवल जेड और जड़ाऊ ज्वेलरी को मिक्स किया गया।
 
webdunia
जाह्नवी ने लाइट मेकअप और बालों का बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही उन्होंने कानों में बड़े से झूमके पहने हुए हैं। 
 
webdunia
जाह्नवी के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान जिसने खींचा वह उनका एक पुराना नेकलेस था। इस नेकलेस को जाह्नवी ने बैक में पहना था। 
 
webdunia
जाह्नवी ने यह खूबसूरत गाउन कान में अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के प्रीमियर के दौरान पहना। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम