Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह फंसीं मुश्किलों में, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप, केस दर्ज

हमें फॉलो करें रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह फंसीं मुश्किलों में, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप, केस दर्ज
, गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (12:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इन तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

रवीना, फराह और भारती पर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार इन तीनों ने एक कॉमेडी प्रोग्राम के दौरान ईसाई धर्म को लेकर कुछ शब्द कहे जो लोगों को पसंद नहीं आए। शिकायत में कहा गया है कि जिन शब्दों का इस्तेमाल शो में किया गया उससे धर्म का अपमान है। 
 
webdunia
यह कार्यक्रम क्रिसमस के दिन ही प्रसारित किया गया था। रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तरफ से क्रिसमस के दिन प्रदर्शन भी किया गया था जिसके बाद वीडियो की जांच करने पर पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
 
webdunia
पुलिस ने आईपीसी की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम की वीडियो के साथ शिकायत दी गई थी, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
 
इस मामले की आगे की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन धार्मिक भावनाएं भड़काने के चलते रवीना, भारती और फराह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठंड में करिश्मा तन्ना के हॉट फोटो ने बढ़ाया तापमान