Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिसमस पर कार्तिक आर्यन बने सैंटा तो दीपिका पादुकोण ने मांगा ये गिफ्ट

हमें फॉलो करें क्रिसमस पर कार्तिक आर्यन बने सैंटा तो दीपिका पादुकोण ने मांगा ये गिफ्ट
, बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (14:20 IST)
क्रिसमस का त्योहार दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी काफी क्रेज है। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन भी सांता क्लॉज बनकर लोगों की इच्छाओं को पूरा कर रहे हैं।

 
इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सांता क्लॉज बने कार्तिक आर्यन से विश मांग रही हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सांता वाली टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं।
 
webdunia
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'किस बात का डर, जब सैंटा यहां हैं। किस किसको गिफ्ट चाहिए।' कार्तिक आर्यन की इस तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने जबरदस्त कमेंट किया और उनसे गिफ्ट की भी डिमांड कर ली।
दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे चाहिए, जाकर छपाक देखिए।' अब देखना ये होगा कि क्या कार्तिक दीपिका की फिल्म देखने जाएंगे।
 
बता दे दीपिका पादुकोण की 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 13 : घर में एंट्री करेंगे सीजन 8 विनर गौतम गुलाटी, आएगा नया ट्विस्ट