dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Firing on the statue of Sidhu Moosewala

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 अगस्त 2025 (17:08 IST)
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा है। हाल ही में हरियाणा के डबवाली में स्थापित सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की। सिद्धू मूसेवाला की ये मूर्ति जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल ही स्थापित की थी। 
 
सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर फायरिंग की घटना पर उनकी मां चरण कौर ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। चरण कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, यह हमला हमारे बेटे की याद पर है, हमारी आत्मा पर जख्म है। जिस मूरत पर गोली चलाई गई, वो सिर्फ पत्थर नहीं थी, बल्कि सिद्धू से लोगों के प्यार और सम्मान की निशानी थी। 
 
webdunia
उन्होंने कहा, ये लोग न सिर्फ सिद्धू की मौत का अपमान कर रहे हैं, बल्कि अब उसकी यादों को भी मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा बेटा लोगों के हक की आवाज था। अब जब वह हमारे बीच नहीं है, तब भी उसे चुप करवाने की कोशिश हो रही है। लेकिन उसे मिटाया नही जा सकता। 
 
चरण कौर ने कहा, वो एक लहर था, जो हमेशा जिंदा रहेगा। हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है। हर किसी को उसके किए की सजा एक दिन जरूर मिलेगी। ये हमला हमारी आत्मा पर चोट जैसा है। 
 
webdunia
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उन्होंने चेतावनी दी कि सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा लगवाकर जो लोग इसे शहीद का दर्जा दे रहे हैं और पब्लिक को भटका रहे हैं, वो सुधर जाएं नहीं तो अंजाम बुरा होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर की एनिमल अक्षय कुमार की इस हिट फिल्म की है कॉपी? निर्देशक बोले- मैं लोगों को प्रेरित कर रहा हूं...