Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या कनिका कपूर के कारण प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना वायरस के शिकार? जानिए क्या है सच्चाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kanika Kapoor
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (11:49 IST)
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान चली गई है। कोरोना वायरस से आम लोगों के साथ-साथ राजशाही परिवार भी अछूते नहीं हैं। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।

 
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। इस बीच प्रिंस चार्ल्स के साथ सिंगर कनिका कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कनिका हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है।
 
ऐसे में यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर कर कई बातें बना रहे है। दरअसल, प्रिंस चार्ल्स के साथ कनिका कपूर की साथ में तस्वीर देख यूजर्स का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से यह महामारी लेकर भारत आई है।
 
कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले लंदन से ही लौटी थीं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे है कि क्या ये बातें सच है? दरअसल, कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह काफी पुरानी है। ये तस्वीरें साल 2015 की किसी रॉयल इवेंट की हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में एक और फोटो सामने आई है ये भी पुरानी है।
 
बता दें कि प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि उनकी पत्नी कैमिला का टेस्ट निगेटिव आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को स्कॉटलैंड के एक सेल्फ आइसोलेशन होम में भर्ती किया गया है। वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के फैंस को होना पड़ेगा मायूस, ईद पर रिलीज नहीं होगी राधे!