Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन की वजह से मुंबई से दूर इस जगह पर फंसे अर्जुन रामपाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

हमें फॉलो करें लॉकडाउन की वजह से मुंबई से दूर इस जगह पर फंसे अर्जुन रामपाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
, शनिवार, 28 मार्च 2020 (14:27 IST)
कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन है। जिसके चलते पूरा भारत इस समय अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन में है। इस लॉकडाउन का असर आम से लेकर खास हर व्यक्ति पर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से जो जहां थश वहीं रह गया। अर्जुन रामपाल भी लॉकडाउन की वजह से घर से दूर एक जगह फंसे हुए हैं।

 
सबकुछ बंद होने के ऐलान के बाद अर्जुन अपने 7 महीने बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई से दूर करजत में फंस गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी है।
 
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि जब कर्फ्यू लगा तब वो यहां पर शूटिंग कर रहे थे। और कर्फ्यू के बाद यहीं रह गए। वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, 'आपको लग रहा होगा, इसे क्या हो गया, ये तो साधु बन गया। पर वक्त ही ऐसा आ गया कि साधु का जीवन जीना पड़ रहा है कोरोना वायरस की वजह से। 
 
मैं यहां करजत में था, शूटिंग कर रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे जी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया तो मैंने सोचा कि क्यों न यहीं रुका जाए।' अर्जुन ने आगे कहा कि यहां हवा भी साफ है। मैंने अपने परिवार को और छोटे-छोटे पेट्स को यही बुला लिया। हम सब यहीं सेल्फ आइसोलेशन में हैं। आइसोलेशन बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि आप भी अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आएंगे शाहरुख खान!