Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान कर रहे हैं रोजाना वेतन पाने वाले सिने वर्कर की मदद

हमें फॉलो करें सलमान खान कर रहे हैं रोजाना वेतन पाने वाले सिने वर्कर की मदद
, शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:08 IST)
मदद करने का मामला हो तो सलमान खान सबसे पहले सामने आते हैं। देश में लॉकडाउन होने से फिल्मों की शूटिंग रूक गई है और उन सिने वर्कर्स के सामने मुश्किल हालात खड़े हो गए हैं जिन्हें डेली वेज मिलती है। ऐसे में कई लोगों ने सवाल पूछा कि सलमान खान मदद क्यों नहीं कर रहे हैं? 
 
इसका जवाब यह है कि सलमान खान मदद कर रहे हैं और उन्होंने यह बात छिपा कर रखी है, लेकिन यह लीक हो ही गई है। 
 
सलमान ने कई एसोसिएशन से बात की है और उन्हें कहा है कि सिने वर्कर की यथासंभव मदद करना चाहिए। उन्हें खाना और जरूरत का सामान दिया जाना चाहिए। 
 
सलमान ने यह भी कहा कि वे ज्यादा केलकुलेशन ना करें और चीजें उपलब्ध कराने पर ध्यान दें। जो भी खर्चा होगा वो पूरा सलमान उठाएंगे। 
 
साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि यह बात किसी को नही बताएं कि वे मदद कर रहे हैं, लेकिन सलमान के न चाहने के बावजूद यह बात सामने आ ही गई। 
 
सलमान ने कई जरूरतमंदों की सहायता की है और ऐसे कामों में वे सदैव आगे रहे हैं बीइंग ह्यूमन नामक उनकी संस्था भी है जो लोगों को कई तरह से मदद करती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में विराट कोहली की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं पत्नी अनुष्का शर्मा, किचन में काटे बाल