Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय कुमार को मारा ताना? बोले- दान हमेशा छुपाकर दिया जाता है

हमें फॉलो करें क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय कुमार को मारा ताना? बोले- दान हमेशा छुपाकर दिया जाता है
, बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:30 IST)
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आए है। कई सितारों ने पीएम केअर्स फंड में पैसे डोनेट करे हैं। लेकिन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कोई भी चैरिटी या डोनेशन देने का अनाउंसमेंट करना रास नहीं आया। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, अगर आप दान करके ऐलान करते हैं तो ये काफी ‘वल्गर' है। ये सब सुनकर काफी खराब लगता है और आत्मविश्वास भी घटता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपये दान कर दिए है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग किसी को भी उनके दान दी गई रकम के हिसाब से जज करने लगते हैं।

webdunia

 
उन्होंने कहा, दुनिया के किसी भी हिस्से में मशहूर हस्तियां चैरिटी के लिए दी जाने वाली धनराशि का ढिंढोरा नहीं पीटती हैं। दान हमेशा छुपाकर दिया जाता है और ये एक निजी मामला होता है। मुझे डर है कि शोबिज़ (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) अब सही मायने में खतरे में है, इसलिए अब हमने इसे ‘शो-ऑफ बिज़’ से रिप्लेस कर है।
 
शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने बिना नाम लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार पर निशाना साधा है? गौरतलब है कि उन्होने 25 करो़ड़ रुपए पीएम राहत कोष में दान दिए थे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ये चर्चा चल रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाभारत में इस तरह तैयार हुई थी भीष्म पितामह की बाणों की शैया