Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्राइम पेट्रोल एक्टर नितिन चौहान का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nitin Chauhan dies

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (11:01 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी के जाने-माने एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है। वह महज 35 साल के थे। एक्टर की मौत की वजह की कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। नितिन रियलिटी शो 'दादागिरी 3 के विनर रह चुके हैं। 
 
नितिन एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 5 के रनर अप रहे थे। नितिन चौहान जिंदगी डॉट कॉम, क्रामइ पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे टीवी शोज में काम कर चुके थे। क्राइम पेट्रोल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। वह आखिरी बार 2022 में टीवी शो 'तेरा यार हूं मैं' नजर आए थे। शो के सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है।
 
webdunia
वहीं नितिन चौहान एक और को-एक्टर विभूति ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। विभूति ने अपनी पोस्ट में लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले। काश तुम्हारे पास हर मुश्किल को झेलने की ताकत होती। काश तुम मेंटली भी उतने स्ट्रॉन्ग होते, जितनी तुम्हारी बॉडी है।
 
नितिन चौहान अलीगढ़ के रहनेवाले थे और बीते कई सालों से मुंबई में रह रहे थे। नितिन का निधन गुरुवार 7 नवंबर को हुआ था। परिजन एक्टर का शव मुंबई से अलीगढ़ ले गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉरेंस गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, कहा- गाना लिखने वाले को मार ‍दिया जाएगा, दम है तो बचा लो