Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किलों में फंसे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, घंटों पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cruise Drugs Party
, रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (16:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ गई है। एनसीबी ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आर्यन के अलावा 2 और लोगों को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
 
गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की टीम आर्यन खान और अन्य आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल लेकर पहुंची। आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही थी। 
 
खबरों के अनुसार पूछताछ के दौरान आर्यन खान ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। पार्टी में क्या होने वाला था उन्हें इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। 
 
बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज में रेव पार्टी चल रही थी। कॉर्डेलिया द इंप्रेस नाम के क्रूज में चल रही इस रेव पार्टी में ड्रग्स और डीजे का आयोजन किया गया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस पर रेड मारी और 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें आर्यन खान का नाम भी शामिल था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स मामले में आर्यन खान का नाम आने के बाद सुनील शेट्टी बोले- बच्चा है वो अभी...