Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेजी शाह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं बॉलीवुड की पहली राइफल शूटर का लाइसेंस पाने वाली एक्ट्रेस

हमें फॉलो करें डेजी शाह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं बॉलीवुड की पहली राइफल शूटर का लाइसेंस पाने वाली एक्ट्रेस
Photo : Instagram
डेजी शाह के फैंस के लिए खुशखबरी है। डेजी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बन गई है जिन्हें राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है। वह अब एक्ट्रेस के साथ-साथ राइफल शूटर के तौर पर भी जानी जाएंगी। इस बात की जानकारी खुद डेजी ने दी है।
webdunia
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मिले शूटर लाइसेंस के साथ डेजी शाह की तस्वीर सामने आई है। डेजी शाह अगले महीने होने जा रही पॉइंट 22 राइफल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
खास बात ये है कि ऐसे पहला मौका होगा जब बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस इस तरह की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। डेजी ने बीते अप्रैल इंदौर में हुए नेशनल चैंपियनशिप को क्वालीफाइंग किया था।
webdunia
Photo : Instagram
डेजी शाह आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
webdunia
Photo : Instagram
डेजी शाह के टीवी के सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' में नजर आने की भी खबरें थी। लेकिन डेजी ने इन खबरों को वहज अफवाह बताया है। जब डेजी से इस बारे में पूछा गया कि अगर खुद सलमान खान उन्हें ऑफर दें तो क्या वह तब भी नहीं जाएंगी? 
webdunia
Photo : Instagram
इस सवाल पर डेजी शाह ने कहा अगर मुझे बिग बॉस 13 का ऑफर आता है तो खुद सलमान खान ही मुझे वहां नहीं जाने देंगे। वो बोलेंगे कि मत जाओ। हालांकि डेजी शाह ने इसके पीछे कोई खास कारण नहीं बताया है।
webdunia
डेजी शाह जल्द फिल्‍म 'गुजरात 11' से गुजराती में डेब्‍यू करती नजर आने वाली हैं। इसमें वह फुटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में उनके ऑपोजिट प्रतीक गांधी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए 3 रिकॉर्ड्स