Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हमें फॉलो करें दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मई 2024 (10:36 IST)
Zaira Wasim's father passed away : आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नजर आई जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जायरा के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। पूर्व एक्ट्रेस ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके साझा किया है। 
 
जायरा वसीम ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, जाहिद वसीम, मेरे पिता, इस दुनिया को छोड़ गए हैं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे। दुआ करें कि अल्लाह उन्हें उनकी गुनाहों के लिए माफ कर दें। 
 
webdunia
जायरा ने लिखा, उनकी कब्र को सहजता की जगह बनाएं और सजा से उन्हें बचाएं। उस दुनिया में उन्हें आराम से रहने दें। उन्हें जन्नत में ऊंची जगह दें। 
 
इसके अलावा जायरा ने अपने ‍पिता के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में छोटी सी जायरा अपने पिता के गाल पर किस करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, वास्तव में आंखें आंसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने।
 
जायरा ने लिखा,  उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।
 
बता दें कि जायरा वसीम को फिल्म 'दंगल' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। वह धर्म की राह पर चलने के लिए शोबिज की दुनिया से दुरी बना चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत नजारों का लेना है आनंद तो IRCTC लाया खास पैकेज, ऐसे बनाएं पूरा प्लान